जम्मू – कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में दो जगहों पर आज आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले हमले में आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के मट्टन के बमजू इलाके में सुरक्षा बलों पर फायरिंग की।
हालांकि , सुरक्षा बलों ने भी इस हमले पर पलटवार किया। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दूसरी घटना कुलगाम जिले के हवूड़ा और रेडवानी गांवों के बीच हुई। वहां आतंकवादियों ने थलसेना के एक गश्ती दल पर हमला किया।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी इस हमले पर जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



