जम्मू & कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्ण सहभागिता का आह्वान किया बता दे कि सैन्य अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के एक संपर्क सम्मेलन में जम्मू कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में शांति, सौहार्द और विकास स्थापित करने के लिए पूर्ण सहभागिता का आह्वान किया गया।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि डेल्टा फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग की अध्यक्षता में यह सम्मेलन कल धर्मुंद सैन्य प्रतिष्ठान में हुआ। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सैन्य एवं अन्य एजेंसियों के बीच सहभागिता, वार्ता और समन्वय को बढ़ना था।
प्रवक्ता ने बताया कि सभी अधिकारियों ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और विभिन्न एजेंसियों द्वारा सौहार्दपूर्ण तरीके से कार्य किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



