जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ ने सांबा सीमा पर घुसपैठ की कोशिश विफल कर दी, जिसमें सात आतंकियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन 8 मई की रात को शुरू हुआ जब बीएसएफ ने संदिग्ध हलचल देखी। माना जा रहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है, वहीं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सांबा में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सांबा सेक्टर में बीएसएफ की सतर्कता से सात आतंकियों को मार गिराया गया। यह ऑपरेशन 8 मई की रात करीब 11 बजे शुरू हुआ, जब बीएसएफ के जवानों ने सांबा सीमा के पास संदिग्ध हलचल देखी। बीएसएफ जम्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में पुष्टि करते हुए लिखा, “8 मई 2025 को लगभग 2300 बजे, बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों के अनुसार, 10-12 आतंकियों का समूह घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, जिसमें से बाकी आतंकी पाकिस्तान की ओर भागने में सफल रहे। माना जा रहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े थे। बीएसएफ ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।
जम्मू-कश्मीर में तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती ने की संयम और शांती बरतने की अपील
वहीं कश्मीर के बारामुला जिले के उरी इलाके में सीमा पार से हुई गोलीबारी ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मोहुरा के पास रजरवानी से बारामुला जा रहा एक वाहन इस गोलीबारी की चपेट में आ गया। इस दुखद घटना में नरगिस बेगम नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजिक अहमद खान की पत्नी हफीजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हफीजा को तुरंत इलाज के लिए बारामुला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है, वहीं प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में स्कूल सोमवार तक बंद कर दिए गए हैं। इस पर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य सरकार सोमवार को स्कूल बंद करने के फैसले की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद रखा जाएगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सोमवार तक स्थिति क्या होती है।


Download Android App
Download iOS App



