भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते आईपीएल 2025 को रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित घर भेजने की प्राथमिकता तय की है। धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच बीच में ही रोक दिया गया। बीसीसीआई जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को रद्द कर दिया है। बता दें कि आज से कोई मैच नहीं होगा। अब BCCI की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को उन्हें अपने घर भेजना है। BCCI नई तारीखों की जल्द ऐलान करेगा।
8 मई तक 58 मैच
आईपीएल 2025 में 8 मई तक 58 मैच हुए थे, जिसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच बीते दिन चल रहे धर्मशाला में बीच में ही रद्द कर दिया गया। स्टेडियम को खाली करवा दिया गया। भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। क्रिकेटर को धर्मशाला से दिल्ली भेजने के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। हालांकि, हालात बिगड़ने की वजह से BCCI ने आईपीएल को रद्द करने की घोषणा की है। अब मैच आगामी आदेश तक नहीं खेला जाएगा। ऐसे में BCCI हो सके तो खाली स्टेडियम में मैच करा सकती है, दर्शकों को स्टेडियम के अंदर आने पर रोक लगा दिया जाए।
2024 में मैच दो भागों में आयोजित
2024 का आईपीएल दो हिस्सों में खेला गया क्योंकि उसी समय लोकसभा चुनाव भी हो रहे थे. पहला हिस्सा 22 मार्च से 7 अप्रैल तक चला, जिसमें 21 मैच हुए. इसके बाद चुनाव की तारीखें तय होने पर बाकी मैचों और प्लेऑफ का शेड्यूल बनाया गया और खेले गए. इससे टूर्नामेंट आसानी से हो सका और किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. 2024 का आईपीएल दो भागों में खेला गया क्योंकि उसी समय लोकसभा चुनाव भी हो रहे थे। पहला भाग 22 मार्च से 7 अप्रैल तक चला, जिसमें 21 मैच खेले गए। इसके बाद जब चुनाव की तारीखें तय हुईं, तो बचे हुए मैच और प्लेऑफ शेड्यूल किए गए और खेले गए। इससे टूर्नामेंट आसानी से हो गया और कोई परेशानी नहीं हुई।
IND-PAK WAR Live Update: गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में BSF DG, CISF DG और IB चीफ मौजूद


Download Android App
Download iOS App




