खुफिया एजेंसियां : ISIS और पाक आतंकी संगठन भारत में कर सकते हैं बड़े आत्मघाती हमले

Summary :

जम्मू – कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से पाकिस्तान के साथ आतंकी संगठन आईएसआईएस भी बौखलाया हुआ है। तमाम आतंकी संगठन भारत में आत्मघाती हमले की फ़िराक में धाक लगाए बैठे हुए हैं।

भारत द्वारा जम्मू – कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से पाकिस्तान के साथ – साथ आतंकी संगठन आईएसआईएस भी बौखलाया हुआ है। तमाम आतंकी संगठन भारत में आत्मघाती हमले की फ़िराक में धाक लगाए बैठे हुए हैं। इस मामले पर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार को पहले ही अवगत करा दिया है, ताकि किसी बड़े हमले से पहले ही इन आतंकी गुटों के मंसूबों को विफल किया जा सके। 
भारत की इंटेलीजेंस ब्यूरो मुख्यालय द्वारा 9 अगस्त को जारी एक गुप्त रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि, पाक समर्थित कुछ आतंकी गुट जम्मू – कश्मीर और उसके बाहर बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की फ़िराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार इस्लामिक स्टेट और पाक समर्थित कट्टरपंथी आतंकी संगठन बकरीद और 15 अगस्त जैसे बड़े पर्वों पर भीड़ को निशाना बना सकते हैं। इसको लेकर सरकार द्वारा सुरक्षाबलो, संबंधित राज्यों की अभिसूचना ईकाइयों और पुलिस मुख्यालयों को चौकन्ना रहने का आदेश दिया है।
खुफिया एजेंसियां का कहना है, कि पाक और इस्लामिक स्टेट समर्थित ये आतंकी संगठन अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे – बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों (ट्रांसपोर्ट नेटवर्क) सहित अन्य कुछ महत्वपूर्ण जगहों को भी निशाना बनाने की तैयारी में बैठे हैं। इनके टारगेट पर दिल्ली और बेंगलूर के कुछ VVIP लोग भी हैं। 

Desk Team