J&K : एक लाख से अधिक छात्रों को मिली मुफ्त कोचिंग

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर में शीतकालीन छुट्टी के दौरान करीब एक लाख से अधिक छात्रों को राज्य के शिक्षा विभाग ने मुफ्त कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करायी। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन छात्रों ने विभाग द्वारा स्थापित शीतकालीन शिविरों में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि छात्रों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये विभाग ने 901 शीतकालीन शिविरों की स्थापना की थी।

अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी। इनमें 3,600 शिक्षक कार्यरत थे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team