जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का आज दावा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और श्रीनगर जाने वाले एक ट्रक से रामबन जिले में बड़ तादाद में प्रतिबंधित दवा बरामद की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक दिल्ली से आ रहा था और उसे कल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजामर्ग पर नाशरी में रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें से 1200 बोतल प्रतिबंधित कोडोरेक्स सीरप बरामद किया गया। इस सीरप का इस्तेमाल बड़ पैमाने पर नशा करने वाले लोग करते हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया और उसके चालक यासीन अहमद मीर को खेप की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मीर के साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में संबंधित धाराओं के अधीन एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



