श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में हथियारों के साथ हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के तीन आतंकतवादी गिरफ्तार किये गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि 29 राष्ट्रीय राइफल (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बारामूला जिले के बेहरामपोरा तिलगाम में संयुक्त नाका लगाया। इस दौरान एचएम के तीन आतंकवादी पकड़े गए जिनके पास से तीन चाइनीज पिस्तौल, अन्य हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किये गए हैं। इन आतंकवादियों की पहचान सोपोर निवासी वसीम अहमद मीर, उमर हसन राठर तथा अकिफ हुसैन राठर के तौर पर हुयी है। पूछताछ में तीनों ने एचएम के लिए काम करने की बात स्वीकार की है।
J&K : हिजबुल के तीन आतंकवादी गिरफ्तार
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



