लुधियाना-मोगा: बीती रात फिरोजपुर के जीरा इलाके के साथ लगते कस्बा कोटईसेखां के नजदीक हुए एक सड़क हादसे में 4 नौजवानों की मौत का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है। यह हादसा उस वक्त घटित हुआ जब धर्मकोर्ट रोड़ पर स्थित एक ट्रक की स्विफट कार के साथ टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव नसीरपुर जानिया के नजदीक हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि जहां कार में सवार चारों नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार के परखचे उड़ गए। इस हादसे के कारण कस्बा कोर्टईसेखां में रक्षाबंधन के दिन जबरदस्त शोक की लहर छाई हुई है।
जानकारी अनुसार सफेद रंग की डिजाइयर कार पीबी-29-एक्स-7786 और ट्रक पीबी-04-एल-9927 के मध्य हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक और कार दोनों की तेजी से चले आ रहे थे। थाना कोटईसेखां की पुलिस ने मृतक सागर के भाई रितेश के बयान पर धारा 304-279-427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रितेश के मुताबिक उसका भाई मृतक सागर अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ धर्मकोट जा रहा था जबकि कार में उसके मामे का बेटा दीपक भी सवार था। जब यह कार गांव नसीरपुर के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। इस हादसे में उसके भाई समेत चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
(सुनीलराय कामरेड)


Download Android App
Download iOS App



