पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) की नवगठित डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) ने कोषाध्यक्ष पद के लिए ताज मोहीउद्दीन और महासचिव के लिए आर.एस.चिब को नियुक्त किया है। यहां जारी बयान के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएपी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने चिब और मोहीउद्दीन को पार्टी की यह जिम्मेदारी सौंपी है ।
सर्वसम्मति से आजाद को नियुक्त किया गया था अध्यक्ष
आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जम्मू में 26 सितंबर को डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) बनाने की घोषणा की थी। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के करीब एक दर्जन प्रमुख नेताओं, पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने आजाद के इस कदम का समर्थन किया था। उनके प्रति एकजुटता दिखाते हुए इन नेताओं ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी के संस्थापक सदस्यों की जम्मू और श्रीनगर में हुई बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद सर्वसम्मति से एक अक्टूबर को आजाद को डीएपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



