जम्मू : जम्मू कश्मीर सरकार ने कश्मीर के संभागीय प्रशासन को 11 दिसंबर से इलाके में भारी बर्फबारी और बारिश होने की आज चेतावनी दी। स्थानीय मौसम विभाग ने 11 दिसंबर से इलाके में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इस इलाके के प्रभावित होने की आशंका है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मौसम संबंधी अनुमान के मद्देनजर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बिजली विभाग, सड़क एवं इमारत, शहरी स्थानीय निकाय, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिये गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन विभागों को बारिश अथवा बर्फबारी से पहले अपनी तैयारी रखने को कहा है। उन्होंने एसकेआईएमएस और एसएफएचएस अस्पताल प्रबंधन को दवाओं का भंडारण और सभी जिलों के अस्पतालों को तैयार रखने को कहा है। इसके अलावा महबूबा ने जम्मू के संभागीय आयुक्त को भी इस इलाके में इस प्रकार की तैयारी रखने के निर्देश दिये हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



