सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन
प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11.45 बजे सोनमर्ग सुरंग का दौरा करेंगे, जिसके बाद सुरंग का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग सुरंग परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है।
श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच सभी मौसम में संपर्क बढ़ाएगी
6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग जो समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं, यह सुरंग भूस्खलन और हिमस्खलन वाले मार्गों को दरकिनार करते हुए लेह के रास्ते श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच सभी मौसम में संपर्क बढ़ाएगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगी। नवनिर्मित सोनमर्ग सुरंग सोनमर्ग को साल भर के गंतव्य में बदलकर, शीतकालीन पर्यटन, साहसिक खेलों और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करेगी।
यह मार्ग की लंबाई को 49 किमी से घटाकर 43 किमी कर देगी
जम्मू- कश्मीर की जोजिला सुरंग के साथ, जिसे 2028 तक पूरा करने की योजना है, यह मार्ग की लंबाई को 49 किमी से घटाकर 43 किमी कर देगी और वाहनों की गति को 30 किमी/घंटा से बढ़ाकर 70 किमी/घंटा कर देगी, जिससे श्रीनगर घाटी और लद्दाख के बीच निर्बाध रूप से NH-1 संपर्क सुनिश्चित होगा। यह कनेक्टिविटी जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में आर्थिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा देगी।


Download Android App
Download iOS App



