जम्मू & कश्मीर पुलिस बल भंडार ,आवश्यकताओं और खरीद के बारे में रियल टाइम सूचना मुहैया कराने के लिए एक इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम (IMS) स्थापित करेगा ।
बल ने इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम की डिजाइन विकसित करने उसे क्रियान्वित न्वित करने के लिये कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किये हैं।
पुलिस मुख्यालय में प्रोविजन एंड ट्रांसपोर्ट के AIG शेख जुनैद ने बताया कि इसका मकसद जम्मू कश्मीर के कर्मचारियों को जारी होने वाली वस्तुओं के रिकार्ड के बारे में रियल टाइम सूचना देना है ।
जम्मू & कश्मीर पुलिस में करीब 75,000 जवान हैं और राज्य में करीब 224 थाने हैं।


Download Android App
Download iOS App



