जानिए पूरी घटना विस्तार में
जम्मू कश्मीर के रियासी में बुधवार को एक हादसे में 2 बसों की टक्कर हुई जिसमें अनेकों यात्री घायल हो गए। डिप्टी कमिश्नर रियासी ने बताया कि बस कटरा, वैष्णो देवी से शिवखोरी जा रही थी। डिप्टी कमिश्नर रियासी विशेष पॉल महाजन ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया
विशेष पॉल महाजन ने बताया, “बस कटरा से शिवखोरी जा रही थी। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एसएचओ की गाड़ी और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। चोटें मामूली हैं। एसएचओ को मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि यात्री डरे हुए हैं।”
एक तीर्थयात्री ने बताई पूरी घटना विस्तार से
एक तीर्थयात्री ने बताया कि बस में बच्चों समेत 40 लोग सवार थे। “15 से 20 लोग घायल हुए हैं। डिप्टी कमिश्नर के आने के बाद उन्हें रियासी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम सुबह 9 बजे कटरा से निकले थे। दुर्घटना दूसरे वाहन के चालक की लापरवाही के कारण हुई। 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं,” तीर्थयात्री ने बताया। डिप्टी कमिश्नर महाजन ने रास्ता साफ करने के लिए मौके पर क्रेन रखने के आदेश दिए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




