Jammu-Kashmir: चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद चिनार कोर को मिले नए GOC, 3 जिलों के SSP भी बदले गए

Summary :

Jammu-Kashmir: चिनार कोर कमांडर रहे लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को मिलिट्री ऑपरेशंस का महानिदेशक बनाए जाने के बाद, शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव को चिनार कोर का अगला कमांडर नियुक्त किया गया है। Highlights चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद चिनार कोर को मिले नए GOC Jammu-Kashmir में 3 जिलों के SSP भी बदले गए 15 अक्टूबर से करेंगे पदभार ग्रहण चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद चिनार कोर को मिले नए कमांडर रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने श्रीनगर स्थित 15 कोर का नया कमांडर नियुक्त किया है, जो 15 अक्टूबर से पदभार ग्रहण कर…

Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir: चिनार कोर कमांडर रहे लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को मिलिट्री ऑपरेशंस का महानिदेशक बनाए जाने के बाद, शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव को चिनार कोर का अगला कमांडर नियुक्त किया गया है।

Highlights

  • चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद चिनार कोर को मिले नए GOC
  • Jammu-Kashmir में 3 जिलों के SSP भी बदले गए
  • 15 अक्टूबर से करेंगे पदभार ग्रहण

चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद चिनार कोर को मिले नए कमांडर

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने श्रीनगर स्थित 15 कोर का नया कमांडर नियुक्त किया है, जो 15 अक्टूबर से पदभार ग्रहण कर लेंगे। शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव को चिनार कोर का अगला कमांडर नियुक्त किया गया है। जम्मू एवं कश्मीर(Jammu-Kashmir) में 10 साल के अंतराल के बाद 18 सितंबर से चुनाव होने जा रहे हैं, जो 1 अक्टूबर तक चलेंगे। इन चुनावों का परिणाम 4 अक्टूबर को आएगा।

jammu kashmir assembly election announcement eci press confrence जम्मू- कश्मीर समेत कितने राज्यों में चुनाव, आज ऐलान करने जा रहा आयोग, देश न्यूज़

 

प्रशांत श्रीवास्तव को नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने की मंजूरी

लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने कश्मीर घाटी में सेना की बड़े पैमाने पर तैनाती की है। वह सेना मुख्यालय में आने से पहले घाटी में राष्ट्रीय राइफल्स की कमान संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भारतीय सेना में कश्मीर घाटी और नियंत्रण रेखा की सुरक्षा देने वाली कोर के प्रभारी कमांडर बने रहेंगे।लेफ्टिनेंट जनरल घई को लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा की जगह सैन्य संचालन के नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने की मंजूरी दे दी गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल घई आतंकवाद विरोधी अभियानों के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सेना के उत्तरी कमांडर के तौर पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ काम किया है।

महत्वपूर्ण पदाधिकारी रणनीति मामलों के उप प्रमुख हुए सेवानिवृत्त

इस वर्ष 31 अक्टूबर को सेना मुख्यालय के दो महत्वपूर्ण पदाधिकारी रणनीति मामलों के उप प्रमुख और क्षमता विकास और भरण-पोषण मामलों के उप प्रमुख सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 22 जुलाई को जारी नई पोस्टिंग की सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को पहले ही दीमापुर में 3 कोर और नए आर्मी वॉर कॉलेज कमांडेंट जैसी जगहों पर कार्यभार संभालने के लिए भेजा जा चुका है।

इम्तियाज हुसैन बने श्रीनगर जिले का नया एसएसपी

इस बीच, चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने इम्तियाज हुसैन को श्रीनगर जिले का नया एसएसपी, जाहिद मलिक को बारामुला जिले का नया एसएसपी, गुलाम जिलानी को कुपवाड़ा का नया एसएसपी और इफरोज अहमद को हंदवाड़ा का एसपी नियुक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले श्रीनगर और कुपवाड़ा को मिले नए पुलिस  प्रमुख - jk Police Reshuffle

Jammu-Kashmir: तीन चरणों में होंगे चुनाव

बता दें कि जम्मू- कश्मीर(Jammu-Kashmir) में होने वाले विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान करेगी। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में कराए जाएंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, ECI इसी महीने कर सकता है  तारीखों का ऐलान - Election Commission start Preparations for Jammu and  Kashmir assembly elections may ...

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta