Jammu-Kashmir: रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया जिसके कारण 200 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई।
Highlights:
- भूस्खलन के कारण यातायात बंद
- भूस्खलन जिले के शेरबीबी इलाके में हुआ जहां भारी बारिश भी हुई
- 70 किलोमीटर लंबा राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन जिले के शेरबीबी इलाके में हुआ जहां भारी बारिश भी हुई। यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शेरबीबी के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और यातायात बहाली का काम शुरू होने वाला है।’’
राजमार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर 200 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। उन्होंने कहा कि यातायात के लिए राजमार्ग को फिर से खोलने का काम जारी है लेकिन रामबन-बनिहाल सेक्टर में लगातार बारिश के कारण इस कार्य में बाधा आ रही है। यातायात पुलिस ने लोगों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक राजमार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





