Punjab में बुधवार को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने तस्करों से जब्त की गई बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं का निपटान किया।
Highlights:
- भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
- 261 किलोग्राम पोस्त भूसी, 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 4.5 किलोग्राम गांजा और 740 ग्राम नशीला पाउडर नष्ट
- अपराध में शामिल कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बख्शा नहीं जायेगा
पुलिस आयुक्त ने गुरुवार को बताया कि नशे के खिलाफ युद्ध में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 52 ए के तहत केस संपत्ति को औषधि निस्तारण समिति द्वारा नष्ट कर दिया जाता है।
श्री शर्मा ने कहा कि पुलिस उपायुक्त अंकुर गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य वारियर और श्री संजय कुमार के नेतृत्व में ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने शहर में ड्रग संपत्ति को नष्ट कर दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आज नष्ट की गयी नशीली दवाओं में 261 किलोग्राम पोस्त भूसी, 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 4.5 किलोग्राम गांजा और 740 ग्राम नशीला पाउडर शामिल है।
उन्होंने कहा कि मानवता के खिलाफ इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह कितना भी अमीर क्यों न हो, कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक तरफ नशीली दवाओं की आपूर्ति की जांच करने और दूसरी तरफ इसे जड़ से खत्म करने के लिये कड़ निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य जोर यह सुनिश्चित करना है कि जालंधर को इस अभिशाप से मुक्त कराया जाये और इस नेक काम के लिये कोई कसर नहीं छोड़ जा रही है और इस संकट को खत्म करने के प्रयास युद्ध स्तर पर किये जा रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





