जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढेर

Summary :

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने बताया कि उन्हें खुफिया एजेंसियों से घुसपैठ की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर केरन सेक्टर में अभियान चलाया गया। Jammu Kashmir News: संदिग्ध गतिविधि के बाद मुठभेड़ सेना के अनुसार, गश्त के दौरान सैनिकों ने LoC के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जब उन्होंने संदिग्धों को रुकने के लिए कहा, तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी…

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने बताया कि उन्हें खुफिया एजेंसियों से घुसपैठ की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर केरन सेक्टर में अभियान चलाया गया।

Jammu Kashmir News: संदिग्ध गतिविधि के बाद मुठभेड़

सेना के अनुसार, गश्त के दौरान सैनिकों ने LoC के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जब उन्होंने संदिग्धों को रुकने के लिए कहा, तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकी वहां छिपा न हो। सेना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से घुसपैठ की कोशिश नाकाम हुई और बड़े हमले की साजिश नष्ट कर दी गई।

Kupwara Encounter News: श्रीनगर में तीन संदिग्ध गिरफ्तार,

कुपवाड़ा की इस घटना के अलावा, श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए, जिससे एक संभावित आतंकी योजना को नाकाम किया गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, ममता चौक, कोनाखान डलगेट क्षेत्र में वाहनों की नियमित जांच चल रही थी। इस दौरान पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की काली मोटरसाइकिल को रोका। रुकने के संकेत पर बाइक सवार और उसके दो साथी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया।

Jammu Kashmir News, (source: social media )
Jammu Kashmir News, (source: social media )

Operation Pimple in J&K: हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शाह मुतैयब और कामरान हसन शाह के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के कुलीपोरा खानयार इलाके के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी मोहम्मद नदीम उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है, जो इस समय खानयार के कावा मोहल्ले में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल कर इलाके में आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

Jammu Kashmir News, (source: social media )
Jammu Kashmir News, (source: social media )

मामला दर्ज और जांच जारी

पुलिस ने खानयार थाना में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में यूएपीए (UAPA) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों के संपर्क में और कौन लोग थे और इन्हें हथियार कहां से मिले।

Jammu Kashmir News, (source: social media )
Jammu Kashmir News, (source: social media )

सुरक्षा बलों की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

सेना और पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से यह साफ है कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश और श्रीनगर में पकड़े गए संदिग्ध दोनों घटनाएं यह दिखाती हैं कि आतंकवादी अब भी शांति भंग करने की कोशिश में हैं, लेकिन सुरक्षा बलों की तैयारी के सामने उनकी योजनाएं लगातार नाकाम हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Kashmir Kishtwar Firing: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान घायल, 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।