बीजेपी को 2 से 161 सीटों तक पहुंचाने वाले दिग्गज का बर्थडे आज, पीएम मोदी से लेकर कई अन्य नेताओं ने दी बधाई

Summary :

LK advani Birthday: भारतीय राजनीति में कुछ नाम ऐसे हैं जो पार्टी और विचारधारा से कहीं ऊपर उठकर राजनीतिक चेतना के प्रतीक बन गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपप्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी ऐसा ही एक नाम हैं। गौरतलब है कि 8 नवंबर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में जन्मे लालकृष्ण आडवाणी का बचपन भारत विभाजन की त्रासदी से गहराई से जुड़ा रहा। आडवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक, सभी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। PM Modi wishes LK Advani: पीएम मोदी ने आडवाणी को बताया निस्वार्थ सेवा करने वाले लोग पीएम…

LK advani Birthday: भारतीय राजनीति में कुछ नाम ऐसे हैं जो पार्टी और विचारधारा से कहीं ऊपर उठकर राजनीतिक चेतना के प्रतीक बन गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपप्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी ऐसा ही एक नाम हैं। गौरतलब है कि 8 नवंबर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में जन्मे लालकृष्ण आडवाणी का बचपन भारत विभाजन की त्रासदी से गहराई से जुड़ा रहा। आडवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक, सभी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

PM Modi wishes LK Advani: पीएम मोदी ने आडवाणी को बताया निस्वार्थ सेवा करने वाले लोग

LK advani Birthday
LK advani Birthday (credit-sm)

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा,”लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है. उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है.

PM Modi on Advani: पीएम मोदी ने आगे लिखा

पीएम मोदी ने आगे लिखा, “उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे.”

CM Yogi on Advani: सीएम योगी ने दी बधाई

CM Yogi on Advani
CM Yogi on Advani

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ देशहित में अपना जीवन अर्पित करने वाले भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं हम सभी के मार्गदर्शक, पूर्व उप प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका लोकनिष्ठ जीवन व संगठन कौशल असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए अनुपम आदर्श है। प्रभु श्री राम से हम आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।”

CM Nitish on Advani: सीएम नीतीश ने दी शुभकामनाएं

CM Nitish on Advani
CM Nitish on Advani

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।

सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट कर दी बधाई

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा को शिखर तक पहुंचने में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ नेता एवं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न पद्म विभूषण एवं भारत रत्न से सम्मानित लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।”

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “हम सभी के मार्गदर्शक, पूर्व उपप्रधानमंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत रत्न से सम्मानित, परम आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां भारती की सेवा और संगठन के लिए समर्पित आपका जीवन प्रेरणादायक है। ईश्वर आपको शतायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।”

सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “राष्ट्रहित, संगठन निर्माण और वैचारिक स्पष्टता को अपने जीवन का आधार बनाने वाले, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक, ‘भारत रत्न’ आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपका सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। प्रभु बदरी विशाल से आपके आरोग्यपूर्ण, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।”

सीएम रेखा गुप्ता ने आडवाणी को बताया सर्वोच्च मानक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “हम सभी के पथ प्रदर्शक, भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय राजनीति में आडवाणी का विराट योगदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक शुचिता और प्रामाणिकता के सर्वोच्च मानक तय किए हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी विचारधारा एवं सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा ने उन्हें भारतीय लोकतंत्र के सबसे सम्मानित स्तंभों में से एक बनाया।

“एक सशक्त संगठन शिल्पी के रूप में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विशाल वटवृक्ष की नींव रखी और उसे देश की सबसे बड़ी पार्टी बनाया। वहीं, एक वैचारिक योद्धा के रूप में, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं ने राष्ट्रवाद की भावना को जन-जन के हृदय तक पहुंचाकर एक युगान्तरकारी वैचारिक पुनर्जागरण का सूत्रपात किया। प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करती हूं।”

यह भी पढ़ें:Vande Bharat Train: वाराणसी दौरे पर PM मोदी, 4 नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।