India knockout from Hong Kong Sixes: हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक देखने को मिल रहा है। दिनेश कार्तिक की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम को न सिर्फ़ कुवैत जैसी बेहद कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा, बल्कि इसके बाद यूएई ने भी उन्हें धूल चटा कर टूर्नामेंट से नॉक आउट कर दिया। इन लगातार हारों ने भारतीय क्रिकेट का मानों मजाक बना दिया है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को फेवरेट माना जा रहा था।
India knockout from Hong Kong Sixes: पाकिस्तान को हराया, लेकिन डूबी इज्जत

शनिवार, 8 नवंबर को खेले गए मुकाबले में कुवैत ने भारत को 27 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 2 रनों (DLS मेथड) से हराया था, जिससे टीम की शुरुआत शानदार मानी जा रही थी। लेकिन अगले ही मैच में कुवैत के खिलाफ हार ने भारत के नेट रन रेट को नीचे गिरा दिया और टीम अगले स्टेज तक नहीं पहुंच सकी। दूसरी तरफ पाकिस्तान और कुवैत ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
कुवैत ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

भारत के खिलाफ कुवैत के यासीन पटेल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर 58 रन कूट दिए, जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी पारी की बदौलत कुवैत ने 6 ओवर में 107 रनों का विशाल टोटल खड़ा कर किया। जवाब में रॉबिन उथप्पा, प्रियांक पंचाल, स्टुअर्ट बिन्नी और कप्तान Dinesh Karthik जैसे अनुभवी बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम सिर्फ 79 रन पर ढेर हो गई। टीम पूरे 6 ओवर भी नहीं खेल सकी और 2 गेंदें शेष रहते ऑलआउट हो गई।
USE के सामने भी कटाई नाक

इसके बाद भारत ने यूएई के खिलाफ कुछ अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की। अभिमन्यु मिथुन ने तूफानी फिफ्टी जड़ी और कप्तान दिनेश कार्तिक ने 14 बॉल में 42 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत ने यूएई को जीत के लिए 108 रनों का टारगेट दिया। हालांकि, यूएई के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आखिरी ओवर में एक बॉल बाकी रहते यह स्कोर हासिल कर लिया और भारत को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।
Also Read: बांग्लादेश में महिला खिलाड़ियों का होता है शारीरिक शोषण, पूर्व कप्तान ने किया सनसनीखेज खुलासा


Download Android App
Download iOS App




