Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बता दें कि किर्लमपुडी मंडल के मोनूर गांव में शादी समारोह से लौट रही कार का टायर फटने की वजह से चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया जिससे कार ने दो मोटरसाइकिलें और एक रिक्शा को टक्कर मार दी। बाद में कार बस स्टॉप में टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए।
Andhra Pradesh Road Accident

अन्नावरम में शादी समारोह से लौट रही कार का टायर फटने के कारण चालक ने मोनूर गांव के पास नियंत्रण खो दिया था। जिससे कार ने दोपहिया वाहन समेत रिक्शा को टक्कर मारने के बाद बस स्टॉप में लड़ गई जिससे 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा कि इस दर्दनाक हादसे में अधिकतर छात्र ही थे। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
Jaggampeta Accident News
काकीनाडा जिले के किर्लमपुडी मंडल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में इस दर्दनाक हादसे के बाद जगमपेट विधायक ज्योथुला नेहरू मौकै पर पहुंचे और घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। बता दें कि बस स्टॉप पर कार के टकराने के दौरान कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था जिससे यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। यह कार विशाखापत्तनम से राजामहेंद्रवरम की ओर जा रही थी लेकिन टायर फटने की वजह से यह भीषण सड़क हादसा हो गया।
Andhra Pradesh Tragedy

इस सड़क हादसे के बाद सर्कल इंस्पेक्टर वाईआरके श्रीनिवास ने बताया कि यह सभी लोग दोपहिया वाहन चला रहे थे और कार से टक्कर लगने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए मामला दर्ज कर लिया और घटनास्थल पहुंचकर शवों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों की पहचान काकाडा राजू, अनादा कुमार और मोर्था कोंडय्या के रूप में हुई है और ये सभी काकीनाडा जिले के मूल निवासी थे।
ALSO READ: Jharkhand News : धनबाद में अवैध लॉटरी चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार





















