बिहार चुनाव के बीच तेजस्वी यादव को बड़ा झटका! पार्टी के इस प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हो गई FIR

Summary :

Tejashwi Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। दरअसल राजद (RJD) के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके साथ 10 अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। Tejashwi Yadav News: EVM का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला गया मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण के मतदान के दौरान अशोक कुमार सिंह और उनके समर्थकों ने मतदान केंद्र पर वोट डालते समय इवीएम मशीन का वीडियो बना लिया था।…

Tejashwi Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। दरअसल राजद (RJD) के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके साथ 10 अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।

Tejashwi Yadav News: EVM का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण के मतदान के दौरान अशोक कुमार सिंह और उनके समर्थकों ने मतदान केंद्र पर वोट डालते समय इवीएम मशीन का वीडियो बना लिया था। इस वीडियो को बाद में फेसबुक पर अपलोड किया गया। चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के अंदर वीडियो या फोटो लेना चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इसलिए इस पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

RJD Candidate FIR: 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में राजद प्रत्याशी समेत कुल 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।एसपी राज ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें शामिल हैं, अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह, संजय कुमार, धर्मपाल सिंह, विशाल यादव, अभिराज राय, अखिलेश कुमार, संतोष यदुवंशी, उत्सव कुमार राय, छात्र नेता धनेश यदुवंशी, सचिन कुमार यादव और राज गौरव। इन सभी के फेसबुक अकाउंट से मतदान का वीडियो अपलोड किया गया था।

Tejashwi Yadav News, (source: social media )

Tejashwi Yadav News, (source: social media )

SP की सख्त चेतावनी

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है और ऐसे किसी भी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माने जाने पर की जा रही है। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि मतदान केंद्र के अंदर वीडियो या फोटो बनाने से बचें, क्योंकि पुलिस की सोशल मीडिया टीम लगातार निगरानी कर रही है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की गलती करता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Elections 2025: पहले भी RJD नेताओं पर हो चुकी कार्रवाई

यह कोई पहला मामला नहीं है जब राजद उम्मीदवार या नेता पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा हो।कुछ दिन पहले ही राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र पर भी मामला दर्ज किया गया था।वे अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे और मतदान के बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था।इसके अलावा, उन पर दारोगा को धमकाने का भी आरोप लगा था। चुनाव आयोग ने इस मामले में भी सख्त रुख अपनाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

Tejashwi Yadav News, (source: social media )
Tejashwi Yadav News, (source: social media )

RJD के लिए बढ़ती मुश्किलें

लगातार पार्टी नेताओं पर दर्ज हो रहे मामलों से राजद और तेजस्वी यादव की चुनावी रणनीति पर असर पड़ सकता है। विपक्ष पहले से ही राजद पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगा रहा है।अब बड़हरा सीट के प्रत्याशी पर मामला दर्ज होने से राजद की छवि को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: ‘आएगी भैया की सरकार, बनेंगे रंगदार…’, इस सॉन्ग का जिक्र कर RJD-कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।