‘आएगी भैया की सरकार, बनेंगे रंगदार…’, इस सॉन्ग का जिक्र कर RJD-कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

Summary :

PM Modi Kaimur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है। अब कैमूर और रोहतास की बारी है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव की शुरुआत हुई थी, तब राजद (RJD) और कांग्रेस के नेता काफी उत्साहित थे, लेकिन अब जनता ने उनके “गुब्बारे की हवा निकाल दी है।” PM Modi Kaimur Rally: राजद-कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज पीएम मोदी ने कहा कि जब “जंगलराज के युवराज” से पूछा जाता है कि उन्होंने जो बड़े वादे किए हैं, उन्हें कैसे पूरा…

PM Modi Kaimur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है। अब कैमूर और रोहतास की बारी है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव की शुरुआत हुई थी, तब राजद (RJD) और कांग्रेस के नेता काफी उत्साहित थे, लेकिन अब जनता ने उनके “गुब्बारे की हवा निकाल दी है।”

PM Modi Kaimur Rally: राजद-कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज

पीएम मोदी ने कहा कि जब “जंगलराज के युवराज” से पूछा जाता है कि उन्होंने जो बड़े वादे किए हैं, उन्हें कैसे पूरा करेंगे, तो वे कहते हैं कि उनके पास एक प्लान है। लेकिन जब पूछा जाता है कि वो प्लान क्या है, तो वे चुप हो जाते हैं। मोदी ने कहा कि यही इनकी सच्चाई है। वादे तो बहुत किए, लेकिन कोई ठोस योजना नहीं है।

Modi Attack on RJD: ‘रंगदारी वाली सरकार’ नहीं चाहिए: मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सोशल मीडिया पर आरजेडी के नेताओं के कुछ गाने वायरल हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है, ‘आएगी भैया की सरकार, बनेंगे रंगदार।’ उन्होंने कहा कि यह सोच बताती है कि अगर आरजेडी की सरकार बनी, तो फिर से वही अपहरण, रंगदारी और गुंडागर्दी का दौर लौट आएगा।

मोदी ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि आरजेडी के लोग रोजगार देने की बात नहीं करते, बल्कि रंगदारी वसूलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा, “बिहार को कट्टा और फिरौती वाली सरकार नहीं चाहिए, बिहार को विकास और सुशासन वाली सरकार चाहिए।”

PM Modi Kaimur Rally (source: social media)
PM Modi Kaimur Rally (source: social media)

Bihar Election 2025: जंगलराज और सुशासन का अंतर

पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने दिखा दिया कि अब वह जंगलराज नहीं, सुशासन को पसंद करता है। उन्होंने कहा कि अब दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोग बिना किसी डर के मतदान कर रहे हैं। पहले के समय में बूथ लूट, गोलीबारी और हिंसा होती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

मोदी ने चुनाव आयोग को भी बधाई दी और कहा कि आयोग ने पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता जागरूक है और किसी को भी राज्य को फिर से अराजकता की ओर नहीं ले जाने देगी।

PM Modi Kaimur Rally (source: social media)
PM Modi Kaimur Rally (source: social media)

भ्रष्टाचार और नौकरी घोटाले पर हमला

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि पिछले कुछ सालों में बिहार में लाखों युवाओं को नौकरी दी गई है और ये सभी नियुक्तियाँ पूरी ईमानदारी से हुई हैं। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके समय में “नौकरी के बदले जमीन” का घोटाला हुआ था। मोदी ने कहा, “इन लोगों ने गरीबों की जमीन हड़प ली और बदले में नौकरी दी। अदालत ने भी इसे माना और आज भी ये नेता जमानत पर बाहर हैं।” उन्होंने कहा कि जो खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हैं, वे बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते।

जनता से अपील

अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुरक्षा और स्थिरता को चुना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एनडीए के पक्ष में वोट दें ताकि राज्य में सुशासन और तेज़ी से विकास जारी रह सके।

यह भी पढ़ें: ‘मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में’, भभुआ में तेजस्वी की कट्टा और लूट नीति पर क्या बोले पीएम मोदी?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।