Jammu & Kashmir: कश्मीर घाटी के साथ जोड़ने वाले मुगल रोड पर घंटों जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जाम में वाहन कई घंटों तक फंसे रहे। मुगल रोड पर पोशाना के आसपास के इलाके में घंटों जाम लगा रहा।
Highlights
- मुगल रोड पर घंटों जाम
- लोगों को काफी दिक्कतों का सामना
- जाम के चलते लग रहा दोगुना समय
जाम लगने से कई रास्ते बाधित
राजौरी-पुंछ को कश्मीर घाटी के साथ जोड़ने वाले मुगल रोड पर घंटों जाम लगने के कारण आम लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जाम के कारण वाहन चालक भी खासे परेशान हो रहे है, लेकिन मुगल रोड पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है।
पोशाना के आसपास रहा जाम
मुगल रोड से गुजरने वाले काला खान, अशोक कुमार, वेद प्रकाश आदि ने कहा कि मुगल रोड पर पोशाना के आसपास के क्षेत्र में घंटों जाम लग रहा है। जिस कारण से वाहन चालकों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या को दूर करने के लिए न तो प्रशासन द्वारा कोई कदम उठाया जा रहा है और न ही ट्रैफिक पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
जाम के चलते लग रहा दोगुना समय
उन्होंने कहा कि इस समस्या को दूर किया जाए ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले लोग समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। राजौरी व पुंछ दोनों जिलों से तीन से चार घंटों में व्यक्ति मुगल रोड से कश्मीर पहुंच जाता है, लेकिन जाम के कारण सात से आठ घंटे का समय लग रहा है।


Download Android App
Download iOS App






