जम्मू-कश्मीर : बडगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Summary :

पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने भी एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुए है उनमें से एक अजहर का भतीजा उस्मान हैदर शामिल है।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बुजगू एरिजल क्षेत्र में बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। बडगाम में दो दिन से जारी यह ऑपरेशन अब ख़त्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी नागरिक हैं। बुजगू एरिजल क्षेत्र के एक घर में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलते ही सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और रात में ही क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गया।

गौरतलब है की मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भतीजे समेत दो आतंकी मारे गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने भी एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुए है उनमें से एक अजहर का भतीजा उस्मान हैदर शामिल है।

PAK ने कुपवाड़ा में किया संघर्ष विराम उल्लंघन

बाद में अधिकारी की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई कि जो बंदूकधारी मारे गए उनमें से एक हैदर था। मंगलवार को जिस जगह पर मुठभेड़ हुई वहां पर त्राल इलाके में हाल में सुरक्षाबलों पर हमले को लेकर हैदर की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही थी।

Desk Team