बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गया में स्थित गांधी मैदान में आयोजित मगध प्रमंडलीय दलित महादलित सम्मेलन में आरक्षण को लेकर बयान दिया। नीतीश कुमार ने कहा है कि देश में SC/ST के लिए लागू आरक्षण को खत्म करने की किसी के पास भी ताकत नहीं है। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की, यदि आरक्षण नहीं होगा तो हाशिया पर लोग मुख्यधारा में कैसे आएंगे? इस देश में किसी के पास आरक्षण के प्रावधान को रद्द करने की शक्ति नहीं है।
यदि आवश्यक हो, तो हम जो कुछ भी जरूरी हो, बलिदान करेंगे, लेकिन आरक्षण में ख़त्म करने की कोई शक्ति नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग बगैर सिद्धांतों और निष्ठा के राजनीति में आ जाते हैं और सत्ता हासिल होने पर इसका दुरुपयोग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग समाज में भ्रम पैदा कर अपने फायदे के लिए टकराव चाहते हैं।
BJP MP ने पदोन्नति में आरक्षण पर SC के फैसले का किया स्वागत
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक पिछड़े वर्गों का विकास नहीं होगा तो किसी देश का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह मन से बिल्कुल की बाहर कर लीजिए कि आरक्षण खत्म होगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए कि आपके अधिकार को कोई छीन सकता है। आज समाज में आरक्षण को लेकर कटुता पैदा की जा रही है। बिना मतलब लोग राजनीति में आकर उस पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं। सिद्धांत के बिना राजनीति नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास का मतलब है, हर तबके का विकास, समाज के किनारे पर जो एक वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाना है। यह दूसरा मौका है जब बिहार के मुख्यमंत्री ने आरक्षण को लेकर ऐसा बयान दिया है।


Download Android App
Download iOS App



