जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा जिले में श्रीनगर-चौकीबल हाईवे पर चौकीबल के पास एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश को सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया।सुरक्षाबलों ने बाद में आईईडी को बाद में नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों के लिए यह हाईवे सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस हाईवे पर सुरक्षाबलों की आवाजाही रहती है।
- चौकीबल हाईवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश नाकाम
- सुरक्षाबलों ने बाद में आईईडी को बाद में नष्ट कर दिया
- सुरक्षाबलों के लिए यह हाईवे सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण
नियमित अभियान के दौरान जवानों ने एक IED बरामद की
आपको बता दें सेना की चिनार कोर ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बुधवार को श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल नियमित अभियान के दौरान जवानों ने एक आईईडी बरामद की। बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इसे नष्ट कर एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया।
IED को सड़क किनारे किया गया था प्लांट
सेना कश्मीर को आतंक मुक्त रखने की प्रतिबद्धता पर कायम है। माना जा रहा है कि सेना के किसी काफिले को निशाना बनाने के उद्देश्य से आईईडी को सड़क किनारे प्लांट किया गया था।


Download Android App
Download iOS App




