Bihar: MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज को पटना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान BJP ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है। यादव समाज के लोगों ने श्रीकृष्ण मेमोरियल में मोहन यादव का स्वागत कार्यक्रम रखा है।
Highlights
- आज बिहार के दौरे पर रहेंगे MP के CM मोहन यादव
- मोहन यादव के स्वागत के लिए तैयारिया शुरू
आज बिहार के दौरे पर रहेंगे MP के CM मोहन यादव
MP के बाद अब मोहन यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे है। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव का आज पहली बार बिहार आगमन होगा। BJP ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है। पटना Airport पर बिहार BJP के नेता मोहन यादव का फूल-मालाओं से स्वागत करेंगे। इसके बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल में उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। जहां बड़ी संख्या में कृष्ण भक्तों को बुलाया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी की नजर लालू यादव के वोटबैंक पर नजर है। आरजेडी के कोर वोटर यादवों को साधने के लिए बीजेपी ने मोहन यादव का पटना में कार्यक्रम रखा है।
12 बजे पटना पहुंचेंगे MP के CM
जानकारी के मुताबिक MP के CM मोहन यादव गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विमान के जरिए पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सभा में उनका संबोधन भी होगा। इस दौरान यादव समाज के लोग एमपी सीएम का स्वागत करेंगे। श्रीकृष्ण चेतना विचार मंच ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है। मंच के बुलावे पर ही मोहन यादव पटना आ रहे हैं।
कार्यक्रम में कई नेता होंने शामिल
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के अलावा यादव समाज के रिटायर्ड जज, अफसरों एवं अन्य गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके बाद मोहन यादव करीब 2.30 बजे पटना स्थित प्रदेश बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे। यहां उनकी बिहार के बीजेपी नेताओं से मुलाकात और चर्चा होगी। फिर 4 बजे इस्कॉन मंदिर में दर्शन करके उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है।
मोहन यादव के पटना आने पर क्या बोले तेजस्वी?
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर BJP की RJD के वोटबैंक पर नजर है। मोहन यादव के जरिए BJP लालू के कोर वोटर यादवों को साधने की तैयारी कर रही है। उनका पटना दौरा बीजेपी की इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
पिछले साल हुई जाति गणना के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में यादवों की संख्या सबसे ज्यादा है, जो कुल आबादी का 14.7 फीसदी है। मोहन यादव को मध्य प्रदेश का CM बनाकर BJP ने एमपी के साथ ही यूपी और बिहार को भी साधने की कोशिश की। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी बिहार में और भी सभाएं होंगी


Download Android App
Download iOS App






