जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेले जा रहे PKL23 के 76वें मैच में गुजरात जाइंट्स ने दबंग दिल्ली के जीत के सिलसिले पर रोक लगाते हुए PKL23 के मैच में उसे बुधवार को 31- 26 से हराया।
HIGHLIGHTS
- PKL23 में गुजरात जाइंट्स ने दबंग दिल्ली को हराया
- दीपक कि कप्तानी में गुजरात ने दिल्ली के विजय रथ को रोका
- दिल्ली ने जल्दी ही बढ़त बना ली थी लेकिन गुजरात ने समय पर वापसी की
दीपक कि कप्तानी में गुजरात ने दिल्ली के विजय रथ को रोका और उसके जीत के रास्ते में बाधा बन गए। गुजरात की ओर से दीपक ने सबसे ज्यादा 6 अंक हासिल किए । जबकि दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने टोटल 25 रेड में 13 सफल 4 असफल रेड के साथ 13 अंक टीम के लिए जुटाए जो की दिल्ली के लिए इस मैच सबसे ज्यादा अंक दिलाने वाले खिलाड़ी रहे, पर मैच को अपने पाले मे करने मे असफल रहे।
दिल्ली ने जल्दी ही बढ़त बना ली थी लेकिन गुजरात ने समय पर वापसी की और प्रतीक दहिया ने आठवें मिनट में पहला आल आउट किया जिसके बाद दिल्ली बेकफूट पर चली गई इसके बाद से दिल्ली की टीम उबर ही नहीं सकी, जिसके बाद गुजरात नें मैच जीत कर अपना परचम लहराया।


Download Android App
Download iOS App




