जेकेएनपीपी ने अनुच्छेद 35 ए पर भाजपा विरोधी प्रदर्शन किया

Summary :

NULL

जम्मू : जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी अनुच्छेद 35 ए पर विलंब और अस्वीकार करने की नीति अपना रही है तथा उच्चतम न्यायालय में चल रहे इस मामले में बार बार तारीख लेकर इसमें विलंब कराने का प्रयास कर रही है।जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उसका पुतला भी फूंका।

 पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 35 ए में बदलाव भारतीय जनता पार्टी की विचाराधारा का एक हिस्सा बन गया और चुनावों के दौरान यह मसला न केवल पार्टी के वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं ने बल्कि राज्य के नेताओं ने भी उठाया था। उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 35 ए को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई को तीन महीने के लिए टाल दिया है।

जम्मू कश्मीर विधानसभा को अपने स्थायी निवासी की व्याख्या करने तथा उन्हें विशेषाधिकार देने का अधिकार देता है। सिंह ने कहा, आश्चर्यजनक रूप से केंद सरकार ने अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल के माध्यम से मामले में सुनवाई शुरू होने से पहले ही छह महीने का समय मांग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक हितों के लिए देरी और अस्वीकार करने की नीति अपना कर दांवपेंच की राजनीति कर रही है।

Desk Team