नई दिल्ली : व्यापारियों के प्रमुख संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से स्वास्थ्य वर्धक और पोषक ड्रिंक और उत्पादों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर घटाने की अपील की है। अभी इन उत्पादों पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत है। कैट की दलील है कि ये आम उपभोग वाले उत्पाद हैं।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कैट ने कहा कि सरकार ने हाल में जारी राष्ट्रीय पोषण रणनीति के जरिये कुपोषण को खत्म करने की मंशा जताई है। कैट ने कहा है कि यह विसंगति को तुरंत दूर करने की जरूरत है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने पत्र में कहा है कि इन उत्पादों पर रूंचे कराधान की वजह से ये आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएंगे और देश से कुपोषण और भुखमरी की समस्या से निपटने में दिक्कत आएगी।
व्यापारियों के संगठन की दलील है कि इन रूंची दरों से आपूर्ति श्रृंखला के छोटे कारोबारी बुरी तरह प्रभावित होंगे। ऐसे में कैट ने अपील की है कि ऐसे देश जहां कुपोषण एक प्रमुख समस्या है, वहां प्रधानमंत्री पोषण वाले उत्पादों पर जीएसटी दरों को कम करने की पहल करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



