नई दिल्ली : दीवाली के बाद मांग कमजोर पड़ने से बीते अक्तूबर महीने में प्रमुख वाहन कंपनियों की बिक्री में मिला जुला रुख देखने को मिला। इस दौरान जहां मारुति, टाटा मोटर्स व टोयोटा की बिक्री बढ़ वहीं हुंदै, फोर्ड इंडिया तथा महिंद्रा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। आलोच्य महीने में जिन कंपनियों की वाहन बिक्री बढ़ वह भी औसतन इकाई अंक में ही बढ़। देश की सबसे बड़ कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की कुल बिक्री अक्तूबर महीने में 9.5 प्रतिशत बढ़कर 1,46,446 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने में 1,33,793 इकाई थी।
कंपनी का कहना है कि आलोच्य महीने में उसकी घरेलू बिक्री 9.9 प्रतिशत बढ़कर 1,36,000 इकाई रही। मिनी कार खंड में।। आल्टो और वैगन-आर की बिक्री इस दौरान 4.2 प्रतिशत घटकर 32,490 इकाई पर आ गई, जो अक्तूबर, 2016 में 33,929 इकाई रही थी। वहीं कॉम्पैक्ट खंड़..1 स्विफ्ट, डिजायर, एस्टिलो और बलेनो की बिक्री 24.7 प्रतिशत घटकर 62,480 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इस महीने में 50,116 इकाई रही थी। वहीं यूटिलिटी वाहनों जिप्सी, ग्रैंड विटारा, एर्टिगा, एस क्रॉस और कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की बिक्री 29.8 प्रतिशत बढ़कर 23,382 इकाई पर पहुंच गई, जो अक्तूबर, 2016 में 18,008 इकाई रही थी। वहीं हुंदै मोटर इंडिया लिमिडेट (एचएमआईएल) की बिक्री अक्तूबर महीने में मामूली रूप से घटकर 49,588 इकाई रही।
कंपनी ने पिछले साल अक्तूबर में 50,017 वाहनों की बिक्री की थी। एचएमआईएल के बिक्री निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी की अक्तूबर बिक्री लोकप्रिय मॉडल जैसे ग्रैंड आई 10, एलिट आई 20 और क्रेटा द्वारा संचालित हुई थी। जबकि हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड की कुल बिक्री अक्तूबर में तीन प्रतिशत बढ़कर 12,914 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ 12,534 वाहन था।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 9,110 वाहन रही जो इससे पिछले विथ वर्ष में 9,575 वाहन थी। इसी तरह घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल बिक्री अक्तूबर में पांच प्रतिशत बढ़कर 48,886 वाहन रही है। इससे पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ 46,500 वाहन था। कंपनी ने बयान में बताया कि उसके वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री इस अवधि में सात प्रतिशत बढ़कर 32,411 इकाई रही जो पिछले साल इस दौरान 30,189 वाहन थी। कंपनी के यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 16,475 वाहन रही है। कंपनी का निर्यात इस दौरान 4,311 इकाई रहा है।


Download Android App
Download iOS App



