कुलगाम में मुठभेड़, जवानों ने लश्कर के 2 आतंकी किए ढेर, लतीफ भट्ट को गोलियों से भूना

Summary :

लश्कर के 2 आतंकवादियों के आज कुलगाम मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है साथ ही लश्कर का कमांडर लतीफ भट्ट को भी सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतार दिया है। अभी कुलगाम के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों पर फायरिंग करने वाले लश्कर के 2 आतंकवादियों के आज कुलगाम मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है साथ ही लश्कर का कमांडर लतीफ भट्ट को भी सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतार दिया है। अभी कुलगाम के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि 11 नंवबर को कुलगाम जिले के मीर बाजार के पास आतंकवादियों ने तीन जवानों पर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे जिसके बाद कुलगाम समेत कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली

11 नवंबर को CRPF दल पर फायरिंग करने के बाद आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है और संयुक्त अभियान चलाते हुए इलाके में ऑपरेशन चलाया और मुठभेड़ के दौरान जवानों ने लतीफ भट्ट समेत 2 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है और कई इलाकों में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

तीन जवानों को लगी थी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले स्थित अखरान इलाके में सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमले हुआ था। आतंकवादियों ने 15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग के झोंक दिए थे जिसमें 46वीं बटालियन के तीन जवान घायल हो गए थे।  हमले में घायल होने के बावजूद तीनों जवानों ने साहस दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की और हमलावर का पीछा किया। इस तुरंत कार्रवाई के कारण हमलावर अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए और उसे पीछे हटना पड़ा। हमले में पश्चिम बंगाल निवासी कांस्टेबल संतोष चंद्रू को पेट और रीढ़ में गोली लगी, असम निवासी कांस्टेबल राकेश दास के पैर में गोली लगी और मध्य प्रदेश निवासी हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह के हाथ में गोली लगी है और अब जवानों की हालात स्थिर बताई जा रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।