Kulgam Terror Attack: नाम पूछकर बरसाईं गोलियां, जम्मू के कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, 2 की मौत

Summary :

आतंकियों ने कुलगाम जिले के केलम गांव में दो मजदूरों का नाम पूछा और करीब से ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और कुलगाम जिले के केलम गांव में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते थे।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया जब धर्म पूछकर गोलियां चलाई गई थी एक बार इन घावों को हरे करने के लिए आतंकियों ने कुलगाम जिले के केलम गांव में दो मजदूरों का नाम पूछा और करीब से ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी जिसमें एक की मौत मौके पर हो गई थी और दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के शैडो संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी शुरू कर दी है।

नाम पूछकर बरसाईं गोलियां

J&K terror attack
J&K terror attack

दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और वहीं पास में किराए के मकान पर रहते थे। रात करीब आठ बजे दो आतंकवादी ईंट के भट्ठा में पहुंचे और दोनों श्रमिकों से उनका नाम पूछा और करीब से गोलियां चलाकर फरार हो गए और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान दीपक (24) और बोपिंदर (28) के नाम पर हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और कुलगाम जिले के केलम गांव में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते थे।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की

अधिकारियों ने बताया कि बोपिंदर को गंभीर हालत में अनंतनाग के मेडिकल कॉलेज से श्रीनगर शहर के सौरा स्थित सुपर स्पेशलिटी शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शिफ्ट किया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई है। अब सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है, पूरे केलम क्षेत्र को घेर लिया।

आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सुरक्षा बलों को सर्च अभियान तेज करने और हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को खत्म करने का निर्देश दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने भी कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया और इस घटना की निंदा करते हुए हमले को कायरतापूर्ण बताया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।