देशभर में मानसून ने कहर बरपा रखा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से असम गुजरात में बाढ़ आ गई है और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है। दिल्ली में मानसून का असर अभी पूरी तरह नजर नहीं आ रहा, बीच-बीच में कभी बारिश हो सकती है लेकिन बादल जमकर नहीं बरस रहे। बादलों की लगातार छाने के कारण तेज धूप का असर कम रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत में मानसूनी गतिविधियां काफी तेज बनी रहेंगी। दिल्ली में पूरा सप्ताह मौसम सुहावना हो सकता है और केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान में लगातार बादलों की छाने के साथ कई जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 1 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
2 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कुछ हिस्सों तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। कोयंबटूर, तिरुनेलवेली, नीलगिरी, थेनी और कन्याकुमारी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पहाड़ी और घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
केरलम में कैसा रहेगा मौसम
केरलम में आज भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त 2026 को केरल और लक्षद्वीप में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेजहवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश भी हो सकती है। केरलम में, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम और पथानामथिट्टा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने आज गुजरात के कई जिलों में अगले दो से तीन घंटों के लिए गरज और बिजली के साथ लगभग 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुजरात में अमरेली, बनासकांठा, छोटा उदेपुर, दादरा और नगर हवेली, दाहोद, दमन, डांग, देवभूमि द्वारका, दीव, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, महिसागर, नर्मदा, नवसारी, पंचमहल, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी और वलसाड के लिए चेतावनी जारी की गई है।



Download Android App
Download iOS App




