Cute Nickname for Girlfriend: अपनी Girlfriend को दें प्यार भरा Nickname, चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान

Summary :

यहां गर्लफ्रेंड डे के अवसर पर अपनी पार्टनर को खुश करने के नाम दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि गिफ्ट्स से कहीं ज्यादा प्यार, सम्मान और देखभाल जरूरी है। साथ ही, यह आइडिया दिया गया है कि अपनी गर्लफ्रेंड को एक प्यारा निकनेम देने से उसके चेहरे पर खास मुस्कान ला सकते हैं। आर्टिकल उन लोगों के लिए निकनेम की एक लिस्ट दिखाता है, जो अपने पार्टनर के लिए एक क्यूट और प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं।

आज पूरी दुनिया में गर्लफ्रेंड डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन लोग अपनी प्यारी सी जान को खुश करने के बहुत सारे गिफ्ट्स देते हैं, लकिन कई बार गिफ्ट देने से ज्यादा बेहतर होता है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार, इज्जत और केयर दें। बहुत से लोग अपने प्यार को अलग-अलग नामों से पुकारते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को प्यारा सा निकनेम देते हैं, तो उसके चेहरे पर एक अलग ही तरह की मुस्कान देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए कोई खूबसूरत सा नाम ढूढ़ रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है।

देखें Girlfriend के लिए क्यूट Nickname

 Unique Name for Girlfriend
Unique Name for Girlfriend (Source: Social Media)
  • शोना – सोने जैसी कीमती या मीठी
  • जानू – मेरी जान
  • मिष्टी – मीठी
  • गुड़िया – प्यारी सी डॉल
  • प्यारी – जिससे प्यार हो
  • रसगुल्ला – बहुत ही मीठी और क्यूट
  • परी – आसमान से आई सुंदर परी
  • सोनपरी – सोने जैसी चमकने वाली परी
  • अनोखी – सबसे अलग और खास
  • लाडो – दुलारी या बहुत लाडली
  • नौटंकी – जो बहुत ड्रामे करती हो
  • ट्यूबलाइट – जो बातें थोड़ी देर से समझे
  • मिर्ची – थोड़ी तीखी या जल्दी गुस्सा होने वाली
  • जंगली – मस्तीखोर और बेपरवाह
  • ड्रामेबाज़ – नखरे दिखाने वाली
  • पागलो – प्यार से “पागल” कहना
  • बंदरिया – नटखट और शैतान
  • छोटू – कम हाइट वाली या उम्र में छोटी
  • मोटो – गोल-मटोल और क्यूट
  • बबली – हमेशा खुश रहने वाली और चुलबुली
  • चांदनी – चांद की ठंडक और रोशनी जैसी
  • दिलबर – दिल को चुराने वाली या प्रियतमा
  • नाजनीन – बहुत नाजुक और खूबसूरत
  • नूर – चेहरे की चमक या रोशनी
  • रूह – मेरी आत्मा
  • धड़कन – दिल की धड़कन
  • तमन्ना – दिल की इच्छा या ख्वाहिश

Also Read: Tips for First Date: पहली डेट पर जाने से पहले जान लें ये 6 Golden Rules, कभी खराब नहीं जाएगा पहला Impression

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।