Tips for First Date: पहली डेट का नाम सुनते ही मन में उत्साह तो होता ही है लेकिन साथ में थोड़ी सी घबराहट भी महसूस होती है। मैं क्या पहनूं?, बात कैसे शुरू करूं?, कहीं कुछ गलत न बोल दूं? जैसे ढेरों सवाल दिमाग में घूमने लगते हैं। अगर आप भी अपनी पहली डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इन 6 आसान डेट टिप्स की मदद से आप अपनी पहली मुलाकात को बेहद खास और यादगार बना सकते हैं।
पहली डेट के लिए 6 जरूरी टिप्स
1. सही प्लेस चुनें
पहली डेट के लिए ऐसी जगह चुनें जहां शोर कम हो और आप दोनों एक दूसरे से बेझिझक बात कर सकें। कोई शांत और अच्छा कैफे या पार्क। बहुत शोर-शराबे वाला क्लब या मूवी थिएटर, क्योंकि वहां बातचीत का मौका ही नहीं मिलता।
2. कंफर्टेबल और साफ सुथरे कपड़े पहनें
किसी पर अच्छा इंप्रेशन डालने के लिए अपनी ड्रेसिंग हमेशा अच्छी रखनी चाहिए। कपड़े ऐसे पहने जो आपकी पर्सनालिटी पर जंचते हों और जिसमें आफ कंफर्टेबल महसूस करें। ओवर-ड्रेसिंग से बचें। जगह के हिसाब से कपड़े पहनें।
3. समय पर रहें
पहली डेट पर समय पर रहना बहुत जरूरी होता है। कोशिश करें कि आप तय समय से 5 से 10 मिनट पहले ही पहुंच जाएं। लेट होना पहली ही मुलाकात में गलत इम्प्रेशन डाल सकता है।

4. बातचीत दोतरफा रखें
चूंकि ये आप दोनों की पहली डेट है, तो बातचीत को दोतरफा ही रखें। तभी आप दोनों को एक दूसरे की पसंद-नापसंद, सोच और हॉबीज के बारे में पता चलेगा। सिर्फ अपने बारे में बात न करें। सामने वाली की बातों को भी सुनें और समझें।
5. बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखें
आपकी हंसी और हाव-भाव, बातचीत को खुशनुमा बना देते हैं। आई कॉन्टैक्ट बनाकर बात करें। चेहरे पर एक हल्की और सच्ची मुस्कान रखें। इससे सामने वाला भी आपके साथ कंफर्टेबल महसूस करेगा।
6. फोन को साइड में रखें
पहली ही डेट पर अगर आप बार-बार अपना फोन चेक करेंगे, तो सामने वाले को लगेगा कि आप उनमें इंटरेस्ट नहीं ले रहे हैं। डेट के दौरान अपने फोन को साइलेंट या वाइब्रेशन पर रखें। अपनी पूरी अटेंशन सिर्फ अपने पार्टनर को दें।
बोनस टिप
पहली डेट को यादगार बनाने के लिए अपने पार्टनर को एक प्यारा सा गिफ्ट जरूर दें। गिफ्ट में आप फूलों का गुलदस्ता या चॉकलेट्स ले जा सकते हैं। इससे आपका पार्टनर स्पेशल महसूस करेगा। इन टिप्स के साथ आपकी पहली डेट काफी खास और यादगार बनेगी।


Download Android App
Download iOS App




