ज्योतिषीय दृष्टि से 02 अगस्त 2026, रविवार का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास भरा रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कल गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। कल का दिन सभी राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कल के दिन लव लाइफ में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कल के राशिफल के हिसाब से कई राशियों को तरक्की और खुशियां मिलेंगी, वहीं कुछ लोगों को धीरज से काम लेना होगा। कुल मिलाकर, यह दिन हर किसी के लिए कुछ नया सीखने और तरक्की करने का मौका लेकर आया है। ऐसे में आइए, जानें कुंभ से लेकर मिथुन तक आपके लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।
Tomorrow Horoscope 02 August 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?
मेष राशि (Aries) Mesh Rashifal 02 August 2026

आज के दिन आप अंदर से काफी एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। फोन या मीडिया से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, लेकिन एक बात का ध्यान रखें, ऑफिस या काम की जगह पर गुस्सा और जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं। इससे आपका काम बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus) Vrishabh Rashifal 02 August 2026

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन कामकाज पहले से बेहतर होगा और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे आपकी इज़्ज़त और साहस बढ़ेगा। हालांकि, पैसों के मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। बहुत सोच-समझकर ही खर्चा या निवेश करें। वरना, कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि (Gemini) Mithun Rashifal 02 August 2026

आपकी राशि में मंगल के आने से थोड़ा तनाव या मन में उलझन हो सकती है। आप छोटी-छोटी बातों पर परेशान न हों। धीरज से काम लें और कोई भी बड़ा फैसला बहुत सोच-विचार करने के बाद ही लें। आपकी सेहत में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer) Kark Rashifal 02 August 2026

आज के दिन किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कहीं से ढेर सारा पैसा मिल सकता है और नौकरी या बिजनेस में नई कामयाबी मिल सकती है। बस अपने आलस को छोड़ें और एक्टिव होकर काम में लग जाएं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
सिंह राशि (Leo) Singh Rashifal 02 August 2026

शुरुआत में सब कुछ शांत और ठंडे दिमाग से काम लेने का है। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। बोलते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें, किसी से कड़वी बात न कहें। वरना लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी (ऑरेंज)
शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo) Kanya Rashifal 02 August 2026

कन्या राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके विरोधी और परेशान करने वाले लोग शांत रहेंगे। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी सेहत और खाने-पीने की आदतों का खास ख्याल रखें। बाहर का या खराब खाना खाने से बचें। वरना सेहत खराब हो सकती है।
शुभ रंग: धानी / हल्का हरा
शुभ अंक: 7
तुला राशि (Libra) Tula Rashifal 02 August 2026

तुला राशि वाले लोग अपनी जमीन-जायदाद या पुरानी जगह लगाए पैसों से बड़ा फायदा कमा सकते हैं। नया मकान या गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज के दिन बहुत अच्छा योग बन रहा है। आर्थिक फायदा होने की पूरी उम्मीद है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio) Vrishchik Rashifal 02 August 2026

आज वृश्चिक राशि वाले लोगों को करियर में आगे बढ़ने के बहुत बढ़िया मौके मिलेंगे। आपके साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल / मैरून
शुभ अंक: 8
धनु राशि (Sagittarius) Dhanu Rashifal 02 August 2026

जो काम काफी समय से रुके हुए थे या अटके थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी या सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत जारी रखें। आगे चलकर आपको बहुत सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर राशि (Capricorn) Makar Rashifal 02 August 2026

आज मकर राशि वाले लोगों की कमाई बढ़ेगी और बैंक-बैलेंस मजबूत होगा। काम की जगह पर प्रमोशन मिल सकता है या फिर कोई बहुत अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
कुंभ राशि (Aquarius) Kumbh Rashifal 02 August 2026

आपका भरोसा और हिम्मत बढ़ेगी। अगर आप टेक, मीडिया या रिसर्च के काम से जुड़े हैं, तो अचानक कोई बहुत बड़ी सफलता या फायदा मिल सकता है।फिजूल खर्च करने से बचें। खान-पान अच्छा रखेंगे, तो सेहत सही रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ अंक: 8
मीन राशि (Pisces) Meen Rashifal 02 August 2026

आज के दिन अपने फालतू खर्चों पर रोक लगाएं, नहीं तो बजट काफी बिगड़ सकता है। शनि के असर से थोड़ा दिमागी तनाव बढ़ सकता है, इसलिए सब्र रखें और मन को शांत रखने की कोशिश करें। प्रेम संबंध काफी अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग: सुनहरी (गोल्डन)
शुभ अंक: 3।


Download Android App
Download iOS App




