KSBKBT 01 August 2026 Spoiler Alert: Tulsi के एक फैसले से हिला शांतिनिकेतन, छोटी बहू के हाथ सौंपी घर की चाबियां, भड़का Karan

Summary :

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा हंगामा हुआ है। तुलसी ने घर की चाबियां बड़ी बहुओं के बजाय सबसे छोटी बहू वैष्णवी को सौंप दी हैं, जिससे पूरा वीरानी परिवार सदमे में आ गया है। इस फैसले से करण का गुस्सा फूट पड़ा और उसने तुलसी पर सीरियस आरोप लगाए। दूसरी तरफ, मिहिर के झूठे पत्रों का खौफनाक सच भी सामने आ चुका है, जिसने तुलसी का दिल तोड़ दिया है। पढ़िए शांतिनिकेतन के इस नए मोड़ की पूरी कहानी।

टीवी के सबसे फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों ऐसा ड्रामा चल रहा है जिसने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से चिपका कर रख दिया है। शांतिनिकेतन में रोज नए-नए तूफान उठ रहे हैं, लेकिन इस बार जो हुआ है उसकी उम्मीद शायद घर के किसी सदस्य को नहीं थी। तुलसी ने एक ऐसा फैसला ले लिया है जिसने पूरे वीरानी परिवार को हिलाकर रख दिया है। घर की बड़ी बहुओं को नजरअंदाज करके तुलसी ने घर की तिजोरी और जिम्मेदारी की चाबियां सबसे छोटी बहू वैष्णवी के हाथ में थमा दी हैं।

तुलसी के इस एक फैसले ने परिवार के झगड़े को और भड़का दिया है। चलिए जानते हैं कि वीरानी परिवार के अंदर आखिर क्या-क्या हंगामा हुआ है।

छोटी बहू वैष्णवी बनी घर की नई मुखिया, फैसले से उड़ गए सबके होश

KSBKBT 01 August 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 01 August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media) 

शो में उस वक्त माहौल बेहद स्ट्रेस्फुल्ल हो गया जब तुलसी ने ऐलान किया कि अब से शांतिनिकेतन की देखरेख वैष्णवी करेगी। नियति और दामिनी जो खुद को इस जिम्मेदारी का हकदार मान रही थीं, उन्हें तुलसी का यह रुख बिल्कुल रास नहीं आया। तुलसी ने साफ कह दिया कि उन्होंने यह फैसला उम्र देखकर नहीं, बल्कि काबिलियत और घर संभालने की समझ देखकर लिया है। उनका मानना है कि वैष्णवी में वो हुनर है जो टूटते हुए परिवार को एक धागे में पिरोकर रख सकता है।

दूसरी तरफ, अचानक मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी से खुद वैष्णवी भी घबरा गई। उसने तुलसी से चाबियां वापस लेने की गुजारिश की, लेकिन तुलसी ने उसे समझाया कि बड़ी जिम्मेदारियां छोटे-छोटे कदमों से ही संभाली जाती हैं।

तुलसी पर भड़का करण, बदला लेने और अपमान करने का लगाया आरोप

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ( Source: Social Media) 

तुलसी के इस फैसले को सुनते ही करण का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने सबके सामने तुलसी पर आरोप लगाया कि वो अपने ही बेटे से बदला ले रही है। करण ने कहा कि तुलसी ने नंदिनी को वैष्णवी के इशारों पर चलने के लिए मजबूर करके उसका अपमान किया है।

तुलसी ने भी करारा जवाब देते हुए कहा कि करण भले ही उनका बेटा हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि नंदिनी अपने आप ही घर की मुखिया बनने के लायक हो गई। माहौल इतना बिगड़ गया कि करण ने साफ-साफ कह दिया कि वो इस फैसले को कभी एक्सेप्ट नहीं करेगा, चाहे इसके लिए उसे कुछ भी करना पड़े।

मिहिर की चिट्ठियों का खौफनाक सच आया सामने, रो पड़ीं तुलसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update ( Source: Social Media) 

घर के इस कलेश के बीच एक ऐसा राज खुला जिसने तुलसी के पैरों तले जमीन खिसका दी। बहस के दौरान गुस्से में आकर करण ने एक चौंकाने वाला कुबूलनामा कर दिया। करण ने तुलसी के मुंह पर कह दिया कि मिहिर के नाम से जो चिट्ठियां आती थीं, वो किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसने लिखी थीं।

करण ने चिल्लाते हुए कहा कि मिहिर तुलसी से नफरत करता है और यह सच्चाई तुलसी को एक्सेप्ट कर लेनी चाहिए। अपने ही बेटे के मुंह से ऐसा कड़वा सच सुनकर तुलसी पूरी तरह टूट गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। इस पूरे ड्रामे को साहिल ने भी सुन लिया, जिसके बाद उसने करण और गौतम से अकेले में सवाल पूछे और परिवार के इस बिखराव पर अपना दुख जताया।

Read More: Vasudha 1 August 2026 Spoiler Alert: मंदिर में संतोष ने की ऐसी बात, सुनकर गुरु जी के उड़..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।