नई दिल्ली, (पंजाब केसरी); जम्मू-कश्मीर से पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव, प्रांत अध्यक्ष राजेश परगोत्रा, राज्य सचिव गगन प्रताप व पुरषोत्तम और पैंथर्स पार्टी के दिल्ली प्रमुख सुदेश डोगरा समेत कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। ‘आप’ पीएसी सदस्य दुर्गेश पाठक और जम्मू-कश्मीर के इलेक्शन इंचार्ज इमरान हुसैन ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान नवनिर्वाचित ‘आप’ जम्मू-कश्मीर प्रभारी गौरव और सलाउद्दीन भी मौजूद रहे।
संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक नए अध्ध्याय की शुरुआत हो रही है। आज जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुड़े हुए वहां के तमाम मजबूत नेता, मंत्री, पैंथर्स पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसमें मुख्यतौर पर पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव, प्रांत अध्यक्ष राजेश परगोत्रा, राज्य सचिव गगन प्रताप और पुरषोत्तम जी और पैंथर्स पार्टी के दिल्ली प्रमुख सुदेश डोगरा जी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।


Download Android App
Download iOS App



