जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब से हमने डीडीसी चुनाव में भाग लेने का फैसला किया, तब से जम्मू-कश्मीर में पिछले एक-डेढ़ साल से जो ज्यादतियां हो रही थीं उनको और बढ़ाया गया। पूरे मुल्क़ में इस वक़्त अंधा कानून चल रहा है, इनके पास सबसे बड़ा हथियार UAPA बन गया है।
उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने (बीजेपी) सरकार संभाली है तब से मुल्क़ के टुकड़े करने के सिवा कुछ नहीं कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि भाजपा अपना एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना चाहती है, जहां लोकतंत्र के लिए कोई जगह ना रहें। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा मुस्लिमों को ‘पाकिस्तानी’, सरदारों को ‘खालिस्तानी’, एक्टीविस्टों को ‘अर्बन नक्सल’ और स्टूडेंट्स को ‘एंटी नेशनल’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ कहती है। ऐसे में मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि अगर अब आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी है तो इस देश में हिंदुस्तानी कौन है? क्या केवल बीजेपी ही हिंदुस्तानी हैं?
बता दें कि पहले डीडीसी चुनाव आठ चरणों में होंगे। इसके पहले चरण का मतदान शनिवार को हुआ। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद यह पहला चुनाव है। गौरतलब है कि पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर एक ‘‘खुली जेल’’ बन गया है जहां किसी को भी अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार नहीं है। अधिकारियों ने मुफ्ती को यहां अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने से रोक दिया। इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि उन्हें नजरबंद किया गया है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तान ने IB के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर की गोलीबारी
जम्मू कश्मी


Download Android App
Download iOS App



