मुंबई के धारावी में शनिवार को सामने आया दिल दहला देने वाला हादसा यहां लिफ्ट में फंसकर एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। ये पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
बता दें कि मुंबई के धारावी इलाके की घोषी शेल्टर बिल्डिंग की लिफ्ट में ये हादसा हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद हुजैफा शेख अपने भाई-बहनों के साथ लिफ्ट में मौजूद था। वह लिफ्ट में लगे लकड़ी के दरवाजे और बाहरी ग्रिल के बीच फंस गया और लिफ्ट ऊपरी मंजिल की ओर बढ़ गयी। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आई।
अधिकारी ने बताया कि उसे एक निकटतम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना धारावी के पालवाडी के कोजी शेल्टर इमारत में दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर हुई।


Download Android App
Download iOS App



