Amarnath Yatra के लिए पहलगाम से आठवां जत्था रवाना, लाखों भक्तों ने किए दर्शन

Summary :

Amarnath Yatra के लिए भक्तों में उत्साह और भक्ति देखने को मिल रही है। हजारों की संख्या में भक्त अमरनाथा यात्रा के पहले पड़ाव के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे है और अब यह संख्या लाखों में पहुंच गई है। बता दें कि श्रद्धालुओं का आठवां जत्था गुरुवार सुबह अमरनाथ की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा के लिए पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से रवाना हो गया है। इस दौरान भक्तों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा सख्त की गई है। सुरक्षा के लिए जवान तैनात अमरनाथ तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और यह 9 अगस्त को समाप्त होगी। इस दौरान…

Amarnath Yatra के लिए भक्तों में उत्साह और भक्ति देखने को मिल रही है। हजारों की संख्या में भक्त अमरनाथा यात्रा के पहले पड़ाव के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे है और अब यह संख्या लाखों में पहुंच गई है। बता दें कि श्रद्धालुओं का आठवां जत्था गुरुवार सुबह अमरनाथ की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा के लिए पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से रवाना हो गया है। इस दौरान भक्तों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा सख्त की गई है।

सुरक्षा के लिए जवान तैनात

अमरनाथ तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और यह 9 अगस्त को समाप्त होगी। इस दौरान भक्तों की सुरक्षा के लिए हजारों की संख्या में जवान तैनात किए गए है। बता दें कि अर्धसैनिक बलों की 600 कंपनी तैनात की गई है। भारी संख्या में जवान भक्तों की सुरक्षा और किसी भी आतंकवादी हमले से बचाने के लिए मुस्तैदी से तैनात है।

लाखों भक्तों ने किए दर्शन

पहलगाम हमले के बाद घाटी में आतंकी हमले का डर भक्तों में था लेकिन अब भारी सुरक्षा के बीच भक्त हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो रहे है और दर्शन कर रहे है। बता दें कि अभी तक 1 लाख से अधिक भक्तों ने अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए है।

अमरनाथ यात्रा

दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर की 38 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा 3 जुलाई, 2025 को शुरू हुई और 9 अगस्त, 2025 को रक्षा बंधन के साथ संपन्न होगी। तीर्थयात्रा पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग दोनों के माध्यम से एक साथ हो रही है। अमरनाथ यात्रा अमरनाथ गुफा की एक वार्षिक तीर्थयात्रा है, जहाँ भक्त भगवान शिव के लिंग में माने जाने वाले बर्फ के स्तंभ को श्रद्धांजलि देते हैं।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर: नुनवान बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 7वां जत्था रवाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।