Trump ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, Brazil पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने एक बार फिर 8 देशों में टैरिफ बम फोड़ा है। वहीं सबसे ज्यादा Brazil पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। बता दें कि सभी देशों में यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे। इस दौरान ट्रम्प ने ब्राजील पर अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर हमला करने और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के खिलाफ चड़ैल का शिकार का आरोप लगाया और कहा कि मुकदमा नहीं होना चाहिए। ब्राजील के राष्ट्रपति का बयान ब्राजील पर लगे आरोप और सबसे ज्यादा टैरिफ के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि ब्राजील…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने एक बार फिर 8 देशों में टैरिफ बम फोड़ा है। वहीं सबसे ज्यादा Brazil पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। बता दें कि सभी देशों में यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे। इस दौरान ट्रम्प ने ब्राजील पर अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर हमला करने और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के खिलाफ चड़ैल का शिकार का आरोप लगाया और कहा कि मुकदमा नहीं होना चाहिए।

ब्राजील के राष्ट्रपति का बयान

ब्राजील पर लगे आरोप और सबसे ज्यादा टैरिफ के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि ब्राजील पर टैरिफ बढ़ाया गया तो ब्राजील भी उसी तरह से कार्रवाई करेगा और ट्रंप को जवाबी कार्रवाई की भी चेतावानी दी है। राष्ट्रपति लुईस इनासियो ने कहा ब्राजील किसी भी अन्य देश का हस्तक्षेप को नही मानेगा।

किस देश पर कितना लगा टैरिफ

ट्रंप ने सबसे पहले 14 देशों पर टैरिफ लगाया था और BRICS देशों पर भी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। अब ट्रंप ने सात देशों श्रीलंका, अल्जीरिया, इराक, लीबिया, फिलीपींस, मोल्दोवा और ब्रुनेई पर टैरिफ लगाने की ऐलान किया है। इन देशों में यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे।
लीबिया, श्रीलंका, इराक और अल्जीरिया पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।
मोल्दोवा पर 25 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।
ब्रुनेई पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा
फिलीपींस पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।
ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।

14 देशों पर लगाया टैरिफ

राष्ट्रपति ट्रंप ने 14 देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बता दें कि जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कज़ाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, ट्यूनीशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया और कंबोडिया पर 1 अगस्त से टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई देश टैरिफ बढ़ाने की कोशिश करेगा तो उस देश पर और अधिक टैरिफ लगाया जाएगा।

Also Read: पीएम मोदी को मिला नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- यह अटूट मित्रता का प्रतीक है

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।