जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज एक मिनी बस खाई में गिर गई। घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन के करीब लोग इस घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए डोडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने डीसी डोडा विकास शर्मा से बात बात की। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में थतरी के पास एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को जीएमसी डोडा ले जाया जा रहा है, आगे जो भी सहायता की आवश्यकता होगी वो मुहैया कराई जाएगी।

बताया गया कि मिनी बस में सवार यात्री डोडा से ठाठरी की ओर जा रहे थे। मिनी बस जब सुई गोवारी इलाके में पहुंची तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा खाई में गिर गई। खाई में लुढ़कने के दौरान मिनीबस के टुकड़े-टुकड़े हो गए। उसमें सवार कई यात्री तो वाहन से निकल बाहर चट्टानों पर गिरे जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि इस हादसे के कुछ ही देर बाद सेना के जवान स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिनी बस के परखचे उड़ गए थे। वहीं गाड़ी से इधर-उधर गिरे लोगों में आठ लोगों ने तो वहीं दम तोड़ दिया था।


Download Android App
Download iOS App



