जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में होटल, रिसॉर्ट फुल, नव वर्ष का जश्न मनाने पहुंची पर्यटकों की भीड़

Summary :

गुलमर्ग में नव वर्ष का जश्न, होटल और रिसॉर्ट फुल

नया साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग पहुंच गई है। गुलमर्ग अपनी प्राकृतिक सौंदर्य से औऱ बारामुल्ला जिले में स्थित रिसॉर्ट शहर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। बर्फ से ढकी चोटियों और सुंदर प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाने वाला गुलमर्ग स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग जैसी सर्दियों की गतिविधियों के लिए एक लोकप्रिय स्थान बना हुआ है।

जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक के कारण नए साल को मनाने के लिए कोई आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। इसके बाद भी कई पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता और बाहरी गतिविधियों का आनंद लेने गुलमर्ग पहुंच रहे हैं। गुलमर्ग आये पर्यटकों ने कहा कि उन्होनें अपने जीवन में पहली बार बर्फ देखी है और जम्मू-कश्मीर एक स्वर्ग है। हम पहली बार आए हैं और हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा पहली बार इतनी भारी बर्फबारी देखी है। अन्य पर्यटकों ने भी जम्मू-कश्मीर की तुलना स्वर्ग से करते हुए कहा की गुलमर्ग में आकर नए साल का आनंद लेना बहुत मजेदार रहेगा।

क्या खास है गुलमर्ग में ?
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला भी है, जो दुनिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक है जो आसपास के पहाड़ों के दृश्य को दिखाती है। जो इस गंतव्य के आकर्षण को और बढ़ाती है। यहां स्लाइड और स्लेज चलाने की बर्फ गतिविधि भी मौजूद है। प्राकृतिक सुंदरता, गतिविधि का लुत्फ उठाने औऱ नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जिससे होटल, रिसॉर्ट और गेस्टहाउस सहित स्थानीय आवास अब पर्यटकों से भर गए हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।