जम्मू & कश्मीर के कुुपवाड़ा जिले में एक व्यक्ति के लापता होने के बाद सेना ने जांच के आदेश दिए सेना आज ने कहा कि इन आरोपों की जांच की जा रही है कि 31 अगस्त को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सैन्यकर्मियों द्वारा व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रताड़ित किया गया जबकि एक अन्य लापता है।
एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा कि सेना ने इस मामले में संज्ञान लिया है। यह जांच के अधीन है। उन्होंने कहा कि उसके अनुसार कारवाई की जाएगी। सैन्यकर्मियों ने कथित तौर पर दो लोगों को हिरासत में लिया था जिसमें बाद उनमें से एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता है। इसको लेकर कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को प्रदर्शन हुए थे।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि सेना ने शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति (नसरूल्ला) को छोड़ दिया था जबकि दूसरे व्यक्ति (मंजूर) के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी। नसरूल्ला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डाक्टरों ने उसे एसकेआईएमएस
अस्पताल भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



