जम्मू के अरनिया सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से भारतीय सीम की तरफ एक ड्रोन को देखकर गोलीबारी की।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन को शाम सात बजकर 25 मिनट पर अरनिया में भारतीय सीमा की ओर आते देखा गया।
उन्होंने आगे कहा,‘‘ड्रोन ने मुश्किल से ही सीमा पार किया होगा। यहां अलर्ट जवानों ने उसे देखते ही आठ राउंड फायरिंग की, जिसके चलते वह पुन: वापस लौट गया।‘‘ प्रवक्ता ने कहा,‘‘इलाके में छानबीन जारी है।‘‘ अरिजीता, संतोष वार्ता नननन


Download Android App
Download iOS App



