जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों की घोषणा की है। सभी नवनियुक्त निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बधाई दी गई है।
मोदी सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। ऐसे में अब जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग राजनीतिक दलों की ओर से की जा रही है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भारत के चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को सितंबर तक चुनाव कराने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय सीमा के अनुसार जम्मू-कश्मीर में इस साल सितंबर तक चुनाव होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है। हमारे कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। जम्मू कश्मीर की जनता को हमारी गारंटी है कि जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सभी मामलों को हल कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



