UP में ईडी का बड़ा एक्शन, पेपर लीक मामले में आरोपियों की संपत्ति जब्त

Summary :

UP: उत्तर प्रदेश में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पेपर लीक मामले में आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने यूपी की पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) आरओ/ एआरओ परीक्षा लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा व सुभाष प्रकाश की 1.02 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इनमें भोपाल स्थित 39.36 लाख रुपये कीमत का मकान, ग्रेटर नोएडा में 30 लाख का फ्लैट, दादरी स्थित 10.50 लाख रुपये का प्लाट, बैंक खाते में जमा 7.06 लाख रुपये व 15.34 लाख रुपये कीमत की दो कारें शामिल हैं। ईडी मामले में अन्य…

UP: उत्तर प्रदेश में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पेपर लीक मामले में आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने यूपी की पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) आरओ/ एआरओ परीक्षा लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा व सुभाष प्रकाश की 1.02 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

इनमें भोपाल स्थित 39.36 लाख रुपये कीमत का मकान, ग्रेटर नोएडा में 30 लाख का फ्लैट, दादरी स्थित 10.50 लाख रुपये का प्लाट, बैंक खाते में जमा 7.06 लाख रुपये व 15.34 लाख रुपये कीमत की दो कारें शामिल हैं। ईडी मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी छानबीन कर रहा है। ईडी ने बीते दिनों प्रयागराज निवासी राजीव नयन व अन्य दो आरोपियों से मेरठ जेल में पूछताछ भी की थी।

इस मामले में दोनों आरोपियों ने कबूल किया था कि उसने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में भी पेपर लीक किया था। इसके बाद अन्‍य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। नैनी प्रयागराज में आरोग्‍यम हॉस्पिटल का मालिक राजीव नयन ही है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख लोग शामिल हुए थे, लेकिन पेपर लीक के कारण इस परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। इसके बाद से पेपर लीक कांड के आरोपियों पर शिकंजा कस दिया गया है।

ED ने PMLA के तहत की है कार्रवाई

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत कार्रवाई की है। दरअसल यह एक्‍ट इतना अधिक सख्‍त है कि इसमें अफसर, सांसद, मंत्री और मुख्‍यमंत्री बच नहीं पाए हैं। इसी एक्‍ट से ईडी को पावरफुल माना जाता है और वह इसके तहत सख्‍त कार्रवाई कर सकती है। इस कानून के तहत आरोपी को जमानत आसानी से नहीं मिल पाती है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat